फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुरा गांव के सजायाफ्ता युवक की गोली मारकर हत्या

पुरा गांव के सजायाफ्ता युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 21 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुरा गांव के सजायाफ्ता युवक की गोली मारकर हत्या
बागपत। श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पुरा से पूजा अर्चना कर लौट रहे सजायाफ्ता युवक की पुरा मवी कलां खुर्द मार्ग पर दिन दहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रिटायर्ड दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है और जेल से पैरोल पर बाहर आया हुआ है। एसपी जयप्रकाश ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के पुरा गांव निवासी पप्पू (30) पुत्र ताराचंद अविवाहिता था। हाल में वह बड़ौत में रह रहा था। सोमवार को वह श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में पूजा अर्चना करने के लिए आया । शाम चार बजे के लगभग वह वापस बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। पुरा मवी कलां खुर्द मार्ग पर गांव से पांच सौ मीटर आगे पहुंचा तो तीन-चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी छाती में बाई तरफ तमंचा सटाकर गोली मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बालैनी, सिंघावली अहीर और बिनौली थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक पर 15 साल पहले गांव में ही रिटायर्ड दिल्ली पुलिस के सिपाही ऋषिपाल की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था, इसमें उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई । हाल में वह जेल से पैरोल पर बाहर आया था। सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक अविवाहिता है और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है। खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


बड़ौत से ही पीछा कर रहे थे बदमाश
बागपत। जिस तरह से पप्पू की गोली मार कर हत्या की, इससे लगता है कि बदमाश उसका बड़ौैत से ही पीछा कर रहे थे। श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में श्रावण के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी थी। मंदिर में पुलिस बल तैनात था। इस कारण बदमाश मंदिर तक नहीं पहुंचे। पुरा-मवी कलां खुर्द मार्ग पर ही उन्होंने उसके आने का इंतजार किया। जब वह वहां पहुंचकर तो बदमाश उसकी हत्या कर आसानी से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिश भी हो सकती हत्या की वजह
बागपत। पुलिस हत्या की वजह पुरानी रंजिश से जोड़ कर चल रही है। मृतक ने 15 साल पहले रिटायर्ड दिल्ली पुलिस के सिपाही ऋषिपाल की हत्या की। इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। एसपी जयप्रकाश ने कहा हत्या की वजह पुरानी रंजिश भी हो सकती है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed