{"_id":"5b3fc7fc4f1c1bc6248b4f45","slug":"81530906620-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे हाल्ट पर मनोरोगी युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे हाल्ट पर मनोरोगी युवक का शव मिला
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे हाल्ट पर युवक का शव मिला
अग्रवाल मंडी टटीरी। अहेड़ा रेलवे हाल्ट पर मनोरोगी युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव का शिनाख्त नहीं हो पाई है।
अहेड़ा रेलवे हाल्ट पर दीवार पास एक युवक का शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। रेलवे हाल्ट के सामने साइकिल स्टैंड संचालक अजयपाल पुत्र बालेश्वर निवासी पाबला बेगमाबाद ने बताया कि युवक सुबह से ही यहां पर घूम रहा था और देखने से ही मनोरोगी लग रहा था। उसकी औसतन उम्र 35 साल के लगभग होगी। अजयपाल ने कोतवाली मेें तहरीर दी है।