{"_id":"5b3fc7f64f1c1bbd248b4d62","slug":"81530906614-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लुटेरे बंटी से सात घंटे पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक लुटेरे बंटी से सात घंटे पूछताछ
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंटी की निशानदेही पर लूटा गया ट्रक बरामद
बागपत। पुलिस ने ट्रक लुटेरे गिरोह के सदस्य बंटी को पुलिस रिमांड पर लेकर सात घंटे तक पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया एक ट्रक बरामद किया गया है।
बता दें कि एक माह पूर्व कोतवाली पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय ट्रक लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस गिरोह का सरगना कोमल निवासी गौरीपुर को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया था। इस गिरोह में 15 से 20 लोग शामिल हैं। ये हाइवे पर ट्रक लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इस मामले में फरार चल रहे गिरोह के सदस्य पिलाना निवासी बंटी 28 जून को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था। पुलिस ने आरोपी बंटी को न्यायालय के आदेश पर सात घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर लूट गया एक ट्रक बरामद हुआ है।