{"_id":"5aef59c84f1c1b65098b833f","slug":"81525635528-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव नाले में फेंका, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव नाले में फेंका, शिनाख्त नहीं
Updated Mon, 07 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रविवार को नेहरू रोड पर नाले में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रविवार की सुबह नेहरू रोड से गुजर रहे लोगों को दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान के पास नाले मेें शव दिखाई दिया। वहां काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकाला। उसके शरीर पर चोटों के काफी निशान हैं। इससे अंदाजा लगाया गया कि उसकी पीटकर हत्या कर शव को नाले में फेंका है। मरने वाले की उम्र 35-40 वर्ष के आसपास है। वह काले रंग की टी-शर्ट और मिलिट्री रंग की पेंट पहने हुआ था। युवक के कपड़ों की तलाशी लेने पर ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला, इससे उसकी शिनाख्त हो सके।