फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फरार युगल की मदद करने के शक में दलित युवक पर जानलेवा हमला

फरार युगल की मदद करने के शक में दलित युवक पर जानलेवा हमला

Fri, 04 May 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
फरार युगल की मदद करने के शक में दलित युवक पर जानलेवा हमला
अमीनगर सराय (बागपत)। घर से फरार प्रेमी युगल की मदद करने के शक में दलित युवक पर तमंचे और सरियों से जानलेवा हमला किया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मेरठ से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

कमाला गांव निवासी आकाश पुत्र धनपाल 27 अप्रैल को घर से किसी काम के लिए गांव में जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही 7-8 युवक आकाश को कार में डालकर ले गए थे। जंगल में लेकर उसकी सरियों से पिटाई की गई। तमंचों की बटों से निजी अंगों पर वार किए। जब दलित युवक जब बेहोश हो गया तो उसे गांव के बाहर फेंककर भाग निकले थे। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से बृहस्पतिवार को गंभीर हालत में उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने बताया कि आकाश के पिता की तहरीर पर अंकुर पुत्र भूरू, दीपक पुत्र राजपाल, सन्नी पुत्र धर्मी, अनुज पुत्र रामबीर, कविंद्र पुत्र राज सिंह, मोनी पुत्र रामेश्वर, नकुल उर्फ भेडिया पुत्र मुकेश के खिलाफ कराया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास शुरू कर दिए है। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आकाश का एक परिचित युवक किसी युवती को लेकर लापता हो गया था। इसी के शक में उसके ऊपर हमला किया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, लापता युगल को भी पुलिस ने बरामद कर दोनों के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed