फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल

रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल

Wed, 02 May 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव में एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजन ने कहा हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया था। उन्होंने पुलिस पर बहकाने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की और कार्रवाई न होने पर भूखहड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ढिकौली गांव निवासी दिव्यांग रविंद्र पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल ने एसपी को बताया कि 24 अप्रैल की सुबह पांच बजे जब परिजन सोकर उठे तो चंद्रपाल चारपाई पर नहीं थे। सात बजे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि कल्याणपुर मार्ग पर राजेंद्र के खेत में शीशम के पेड़ पर चंद्रपाल का शव लटका है। उसकी लाठी और चप्पल भी घटना स्थल पर नहीं थी। घर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर तक वह कैसे पहुंच गया। वह इतनी दूर तक पैदल नहीं जा सकता था। जेल में बंद मृतक के छोटे भाई पवन ने ही साजिश करके उसकी हत्या कराई और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के का प्रयास किया । उसकी हत्या की है। उन्होंने चांदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस उन्हें बहकाती आ रही है। उन्होंने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने की मांग की है और चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार भूख हड़ताल शुरू कर देगा। इस संबंध में एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। जांच में भी पुलिस को हत्या के कोई सबूत नहीं मिले है। मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पुलिस जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed