{"_id":"5a984d684f1c1bef7b8ba2e4","slug":"81519930728-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट-टीकरी मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोघट-टीकरी मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
दोघट-टीकरी मार्ग पर छह सशस्त्र बदमाशों ने राहगीरों से लूटपाट की। बदमाश हजारों की नगदी और मोबाइल लूटकर ले गए और जान से मारने की धमकी देेकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
बुधवार को देर शाम 7:30 बजे के लगभग दोघट-टीकरी मार्ग पुसार से बाइक पर टीकरी जा रहे अंकुर, संजीव और राजीव पुत्र महीपाल निवासी टीकरी को बदमाशों ने हथियारों के बल पर रोका और उसने पांच हजार रुपये की नगदी और तीन मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने सिसौली निवासी दो युवकों से भी हजारों की नगदी लूटी। बदमाशों ने अन्य कई राहगीरों से भी लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में पीड़ितों की तरफ से अंकुर निवासी टीकरी ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।