{"_id":"5a7b588d4f1c1b8e268b8d46","slug":"81518033037-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रहे नेशनल बॉक्सर पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देकर लौट रहे नेशनल बॉक्सर पर जानलेवा हमला
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रंजिश के चलते कोतवाली क्षेत्र के बसा टीकरी गांव में जूनियर नेशनल स्तर के बॉक्सर पर जानलेवा हमला किया। हाईस्कूल की परीक्षा देकर खिलाड़ी अपने घर लौट रहा था। गांव में ही छह- सात हमलावरों ने उसे घर में खींच लिया और लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया, वहां मेरठ रेफर किया।
बसा टीकरी गांव निवासी दिनेश कुमार (20) पुत्र सुखबीर हरियाणा के भिवानी में रहकर बॉक्सिंग का अभ्यास करता है। वह नेशनल स्तर तक प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है। निकट के तेड़ा गांव में वह इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है। बुधवार को परीक्षा देकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव में पहुंचा, छह-सात लोगों ने उसे रास्ते से एक घर में खींच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि उसके ऊपर ईंटों और लाठी डंडों से हमला किया। गंभीर घायलावस्था में हमलावर उसे गली में छोड़कर भाग गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। यहां से उसे मेरठ रेफर किया।