{"_id":"5a60f6084f1c1bca798b483e","slug":"81516303880-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और किसानों की हाथापाई की जांच करेंगे एसडीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और किसानों की हाथापाई की जांच करेंगे एसडीएम
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बागपत। रेत खनन को लेकर किसानों और निवाड़ा चौकी की पुलिस के बीच हुई हाथापाई के मामले में हंगामा हुआ। कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने कहा कि दरोगा ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वजन समता पार्टी के सदस्यों ने हंगामा किया। एडीएम लोकपाल सिंह ने प्रकरण की जांच बागपत एसडीएम को सौंप दी है।
निवाड़ा के खादर में बालू खनन के लिए पट्टा स्वीकृत होने के बाद ठेकेदार पक्ष के कुछ लोग खनन परिवहन के लिए रास्ता बनाने गए थे। निवाड़ा गांव के किसानों ने बुधवार को खादर में पहुंचकर इसका विरोध किया। किसानों और पुलिस के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई थी।
बृहस्पतिवार को सर्वजन समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुरबान खान के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने कहा चौकी के पुलिस वाले अवैध खनन कराना चाहते है। विरोध किया तो एक दरोगा ने उनके साथ गाली-गलौज कर बदसलूकी की और अवैध खनन कराने की धमकी दी। उन्होंने आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की एडीएम से मांग की। इसमें उस्मान, दिलशाद, इंद्रपाल, जाहिद, इकराम, साबिर, जीते, सुभाष, गफ्फार, जमील, सत्तार, शकील, मुस्ताक, बाबू, इमराना, कुसुम, सहरिला आदि रही।
विज्ञापन
जांच पूरी होने तक न रास्ता बनेगा और न होगा खनन
बागपत। एडीएम लोकपाल सिंह ने कहा कि जांच एसडीएम बागपत को सौंपी गई है। जांच पूरी होने तक न तो परिवहन के लिए रास्ता बनेगा और न ही खनन होने दिया जाएगा। दरोगा की जांच कराई जाएगी, इसके अलावा खनन की स्वीकृति के प्रमाणपत्र भी मंगाए जाएंगे।