फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अधिवक्ता पर हमला के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील

अधिवक्ता पर हमला के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील

Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता पर हमला के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ट्यौढ़ी गांव में हुए जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई न होने पर मंगलवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने प्रदर्शन कर एसपी से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता एसपी दफ्तर में पहुंचे। उन्होंने कहा अधिवक्ता सत्यप्रिय निवासी शिकोहपुर पर सोमवार शाम फायरिंग की । अधिवक्ता गोली लगने से बाल-बाल बचे। उनसे लूटपाट भी की । इस मामले में बड़ौत कोतवाली में एक व्यक्ति को नामजद कर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इसके विरोध में अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की । इस मौके पर महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी, राम कुमार राठी, नरेंद्र पंवार बली, रईस अहमद, यशोदा नंदन वत्स, सतीश त्यागी, मनोज तेवतिया, ओमपाल सिंह तोमर, महेंद्र बंसल, संजय पंवार, मनीष, भूपेंद्र शर्मा आदि रहे। एसपी जय प्रकाश ने बार सदस्यों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed