फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीजे पर नाचने को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट

डीजे पर नाचने को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट

Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
डीजे पर नाचने को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर स्थित मुसदी लाल की धर्मशाला में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आई बारात में घुड़चढ़ी के दौरान नाचते समय युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इससे कई बाराती घायल हो गए। इस कारण रेलवे रोड पर करीब आधे घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर लड़ रहे बाराती इधर-उधर भाग गए।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक बारात आई हुई थी। घुड़चढ़ी से पहले बारातियों ने शराब पी और जब दूल्हा घोड़ी पर बैठा और घुड़चढ़ी शुरू हुई तो डीजे पर नाच रहे युवकों के दो गुटों में नाचने को लेकर विवाद हो गया। देखते-देखते गाली-गलौच होने लगी। दोनों पक्षों जमकर लात और घुसे चले । इसके चलते रेलवे रोड मार्ग अवरुद्ध हो गया। बारात में आए कुछ बुजुर्गों ने मारपीट कर रहे युवकों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन मारपीट करने वाले नहीं माने। इस दौरान कई बाराती घायल हो गए, लेकिन उनके नाम पता नहीं लगे। बारात में मारपीट होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले बाराती भाग निकले। इस मारपीट के बाद लड़की पक्ष ने बारात को जल्द ही विदा कर दिया । इससे काफी समय तक अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात में एक युवक के जन्मदिन का कार्यक्रम था। जन्मदिन पार्टी में युवक के शामली के दो दोस्त भी पहुंचे। डीजे पर डांस हो रहा था। शामली से पहुंचे दोनों युवक दोस्त की पत्नी के साथ नाचने लगे तो मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही रात्रि में पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई, लेकिन सोमवार को देर शाम तक उक्त मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed