{"_id":"5956ab4b4f1c1b44748b464a","slug":"81498852171-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई में महिला को जेब से रुपये निकालते पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई में महिला को जेब से रुपये निकालते पकड़ा
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर की शौकत मार्केट में स्थित एसबीआई की शाखा में किसान की जेब से एक महिला को रुपये निकालते हुए पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बैंक से एक अन्य महिला को भी हिरासत में लिया है। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई।
फैजपुर-निनाना निवासी किसान नरेंद्र पाल पुत्र जिले सिंह स्टेट बैंक में अपने खाते से रुपये निकालने पहुंचे । वह खाते से 20 हजार रुपये निकालने के बाद अपने घर जाने लगा तो बैंक के गेट से निकलते समय एक महिला उनकी जेब से रुपये निकालने लगी। इसका उनको पता चल गया, आरोपी महिला को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। बैंक की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने महिला को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा पुलिस ने बैंक से एक ओैर महिला को पकड़ा। जो आरोपी महिला की बहन बताई जा रही है। पुलिस उनको कोतवाली ले आई। आरोपी महिलाओं ने बताया वे मध्य प्रदेश की है। फिलहाल सोनीपत में रहती है। बागपत में किसी काम से आई थी। बारिश से बचने के लिए बैंक में चली गई थी। उन्होंने बैंक में किसी के रुपये निकालने का प्रयास नहीं किया है। उधर, कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई होगी।