फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लूट की योजना बनाते समय दो बदमाश दबोचे

लूट की योजना बनाते समय दो बदमाश दबोचे

Fri, 30 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
लूट की योजना बनाते समय  दो बदमाश दबोचे
लूट की योजना बनाते समय दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने बुधवार की रात में बिनौली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से लूट की योजना बनाते दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी भाग निकले। इनके पास से दो तमंचे बरामद मिले। हिरासत में बदमाशों ने पुलिस के सामने लूट की कई घटनाओं का खुलासा किया है।

कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया बुधवार की रात में सूचना मिली चार बदमाश बिनौली रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास लूट की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने एसआई सुभाषचंद्र को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे, लेकिन दो को पुलिस ने दबोचा, जबकि उनके दो साथी भाग निकले। पकड़े बदमाशों में उमंग उर्फ भैंसू पुत्र योगेंद्र और अनिकेत पुत्र जसवीर आवास विकास कॉलोनी, बड़ौत हैं। इनके पास से पुलिस ने दो तमंचे बरामद किए हैं। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों में अपने दो साथियों के नाम भी बताए हैं । बदमाशों से पांच हजार की नगदी भी बरामद की है। उन्होंने बताया पिलाना गांव के पास अमीनगर सराय के एक व्यक्ति से 19 हजार 700 रुपये लूटे थे। वहीं चार-पांच दिन पहले छपरौली थाना क्षेत्र के शेरपुर लुहारा निवासी देवर भाभी से 16 हजार की नगदी और कुंडल लूटे थे। उन्होंने और भी लूट की वारदात करना इकबाल किया है। गिरफ्तार आरोपी कक्षा 12 के छात्र हैं। नहर पर दौड़ करते समय जो उधर से गुजरता था उसे लूट लेते थे और जो पैसे लूट में आते थे उनसे मौज-मस्ती करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed