{"_id":"5946d2d94f1c1beb4e8b46bd","slug":"81497813721-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आज से काली पटटी बांधकर काम करेगें कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आज से काली पटटी बांधकर काम करेगें कर्मचारी
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
धनौरा टीकरी गांव में कनेक्शन जोड़ने पहुंचे अवर अभियंता पर कुछ लोगों के हमला कर घायल करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में सोमवार से विद्युत निगम के कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। मंगलवार तक निगम के कर्मचारियों ने पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने का समय दिया है। मंगलवार तक गिरफ्तारी न होने पर जनपद की सप्लाई ठप कर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
बावली गांव में विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर के आवास पर हुई बैठक में जिला मंत्री सुरेंद्र तोमर और उत्तर प्रदेश जूनियर इंजीनियर संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा पिछले तीन-चार दिन से निगम के कर्मचारी अवर अभियंता विकास पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शांतिपूर्ण ढंग से हड़ताल कर मांग उठा रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसे अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया सोमवार से निगम के कर्मचारी पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यशैली के विरोध मेें काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार तक पुलिस प्रशासन को समय दिया है, यदि मंगलवार तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं कर पाती है तो जनपद के सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर सप्लाई ठप कर हड़ताल शुरू करेेंगे। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने की। संचालन इंद्रपाल सिंह ने किया। इसमें जिला मंत्री सुरेंद्र तोमर, पवन कुमार, प्रमोद मलिक, उमेश, आलोक, संजीव, कंवर पाल, रविंद्र, प्रदीप, संदीप जेई, राजेंद्र सिंह, एसडीओ अनिल, अंकुर, सुनील, ग्यासुदीन, धर्मपाल, खलील, आरिफ, संजीव तोमर, सुखदेव पंवार, सतेंद्र पंवार, सोमपाल, इमरान, आलोक आदि रहे।