फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विपुल खूनी ने बागपत में भट्ठा कारोबारी का किया था अपहरण

विपुल खूनी ने बागपत में भट्ठा कारोबारी का किया था अपहरण

Mon, 19 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
विपुल खूनी ने बागपत में भट्ठा कारोबारी का किया था अपहरण
बागपत। शामली पुलिस द्वारा पकड़े गए 50 हजार रुपये के इनामी विपुल खूनी ने बागपत में भी कई आपराधिक घटना को अंजाम दिया। राहुल खट्टा के साथ मिलकर एक भट्ठा कारोबारी का अपहरण किया था। इसके अलावा हत्या और लूट की वारदात भी की थी।
विज्ञापन

शामली के भभीसा गांव के विपुल खूनी ने वर्ष 2005 में अपराध की दुनिया में कदम रखा। बागपत के बड़ौत क्षेत्र में रिश्तेदारी थी। इसलिए उसका यहां पर भी आना-जाना हो गया था। उसने यहां के अपराधियों से भी हाथ मिला लिया था। वर्ष 2009 व 2013 में खेकड़ा क्षेत्र में लूटपाट की। मोस्ट वांटेड रह चुके राहुल खट्टा के साथ मिलकर 8 अगस्त 2014 को खेकड़ा क्षेत्र से एक भट्ठा कारोबारी का अपहरण कर दिया था। इसी वर्ष उसने रमाला क्षेत्र में खून से हाथ रंगे और एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इन केसों में आरोपी जेल जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं विपुल के शामली में पकड़े जाते ही बागपत पुलिस ने उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाला। उसके साथ वारदात में कौन-कौन शामिल रहा। फिलहाल कौन जेल में हैं और कौन जमानत पर है। इसका पता लगाने में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed