फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शौकत मार्किट में चले चाकू-छुरे, भगदड़

शौकत मार्किट में चले चाकू-छुरे, भगदड़

Sat, 10 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
शौकत मार्किट में चले चाकू-छुरे, भगदड़
बागपत। शहर की शौकत मार्केट में रास्ते को लेकर दो दुकानदार शुक्रवार शाम आपस में भिड़ गए। उनके बीच धारदार हथियार चले। दुकान में तोड़फोड़ की गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठी फटकाकर मामला शांत किया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मार्केट में रालोद नेता अजहर खान की घड़ी की दुकान है। पड़ोस में शाहिद की पंखे की दुकान है। दुकान के सामने रास्ते को लेकर उनके बीच आए दिन विवाद रहता है। कई बार कहासुनी हो चुकी है। शुक्रवार को उनके बीच संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर धारदार हथियार चले। कांच की पट्टी से भी प्रहार किया । इसमें जाहिद, उनकी पत्नी मुनीजा, बेटा मुनीर के अलावा फैजान, शादिक, रसीद, जहिद ताहिर घायल हो गए। दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर झगड़ा शांत करने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार शांत नहीं हुए। बाद में पुलिस ने लाठी फटाकर भीड़ खदेड़ी, साथ ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया । दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed