फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आत्महत्या कर रहा हूं, भाई बच्चों का ख्याल रखना

आत्महत्या कर रहा हूं, भाई बच्चों का ख्याल रखना

Tue, 07 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या कर रहा हूं, भाई बच्चों का ख्याल रखना
बिनौली (बागपत)। बिजवाड़ा गांव के अमित तोमर उर्फ बिट्टू की मौत के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। उसकी हत्या नहीं की। बल्कि उसने गोली मारकर आत्महत्या की। परिजनों ने पुलिस के दबाव के चलते सुसाइड नोट व आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कराया है। सुसाइड नोट में अमित ने भाई और अपनी पत्नी से बच्चों का ख्याल रखने की बात कही है।
विज्ञापन

बिजवाड़ा गांव निवासी अमित तोमर उर्फ बिट्टू (32) पुत्र ब्रह्म पाल सिंह 23 जुलाई को खेत में चारा लेने गया । नलकूप पर गोली लगा शव पड़ा मिला। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। मृतक के तेहरे भाई संजय ने थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि मामले में विवेचना के दौरान कई तथ्य ऐसे मिले, जिससे लग रहा था कि उसकी हत्या नहीं हुई, बल्कि उसने आत्महत्या की थी। पुलिस ने परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो मौत के रहस्य से पर्दा उठ गया। परिजनों ने पुलिस ने युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट व आत्महत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बदनामी के डर से उन्होंने शव के पास पड़े तमंचे और सुसाइड नोट को उठाकर छिपा दिया था।
विज्ञापन


कुछ इस तरह से लिखा है सुसाइड नोट
बिनौली। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक अमित ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी में बहुत बोझ महसूस कर रहा हैं। इस बोझ के कारण वह जी नहीं पा रहा है, इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। उसके मरने के बाद परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान न किया जाए। इसमें उसके परिवार की कोई गलती नहीं है। उसने अपने भाई को भी लिखा है कि परिवार का ध्यान रखना और बच्चों का भी ध्यान रखना। अपनी पत्नी कविता को लिखा है कि बच्चों का ध्यान रखना। अगर न रख सके तो उन्हें किसी अनाथ आश्रम में फेंक देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा
बिनौली। बिजवाड़ा गांव के छात्र शिवम हत्याकांड का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई। लोगों ने पुलिस प्रशासन को खुलासे के लिए दो दिन का समय दिया है। पुलिस कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि शिवम हत्याकांड में अहम सुराग हाथ लगे है। इसका जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed