{"_id":"5b5a21434f1c1b48748b732e","slug":"71532633411-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़ित को पुलिसकर्मियों ने कोतवाली से भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़ित को पुलिसकर्मियों ने कोतवाली से भगाया
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दुहाई देने वाली योगी सरकार की पुलिस कोतवाली क्षेत्र से युवती का अपहरण कर पांच माह तक बंधक बनाकर रेप करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इतना ही नहीं जब युवती रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार करते हुए कोतवाली से पीड़ित को भगा दिया। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी जयप्रकाश ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पीड़ित युवती ने एसपी को बताया कि सात मार्च को मोहल्ले के ही चार युवक उसे बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गए थे। उसकी जबरन एक युवक से शादी कराई। अमेठी में ईंट भट्ठे पर बंधक बनाकर पांच माह तक रेप किया। 17 जुलाई को वह किसी तरह बंधन मुक्त होकर वहां से भाग निकली और बागपत पहुंची। उसने गत बुधवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उसे कोतवाली से भगा दिया। एसपी जयप्रकाश ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं आवास विकास कालोनी बड़ौत निवासी कमलेश कुमारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 जुलाई को छह-सात लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। उसने छह लोगों के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की।