फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आपूर्ति विभाग में फरियादी और कर्मचारी के बीच मारपीट

आपूर्ति विभाग में फरियादी और कर्मचारी के बीच मारपीट

Fri, 06 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग में फरियादी और कर्मचारी के बीच मारपीट
बागपत। जिला आपूर्ति विभाग बृहस्पतिवार सुबह जंग का अखाड़ा बन गया। फरियादी और विभागीय कर्मचारी के बीच नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। डीएसओ के पास मामला पहुंचा तो उन्होंने फरियादी को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बिलौचपुरा गांव निवासी इंतजार बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने साथी के साथ जिला आपूर्ति विभाग में अपने दो बच्चों की राशन कार्ड में यूनिट बढ़वाने आया था। उसी दौरान विभाग के एक कर्मचारी से किसी बात को लेकर उसकी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट होने लगी। जमकर हंगामा हुआ। इंतजार का आरोप था कि वह अपनी दो बच्चों की यूनिट बढ़वाने आया था। सप्लाई इंस्पेक्टर से प्रक्रिया पूरी कराने के बाद वह विभाग के कार्यालय में पहुंचा था। वहां पहले से ही एक कर्मचारी ने उसे बीच में रोक दिया और उससे रिश्वत मांगी। विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी। मामला बढ़ा तो जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने उससे झगड़े का कारण पूछा। जिला आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि झगड़ा नहीं हुआ। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed