{"_id":"5b12f5ec4f1c1ba36e8b5e8f","slug":"71527969260-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगदड़ में पुलिस कर्मियों समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भगदड़ में पुलिस कर्मियों समेत चार घायल
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
राष्ट्र वंदना चौक पर विद्युत खंभा अचानक टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई। लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। भगदड़ में कई पुलिस कर्मियों समेत चार लोग घायल हुए है। पुलिस ने लोगों की मदद से खंभे को हाईवे से हटवा कर मार्ग आवागमन के लिए खुलवाया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे राष्ट्र वंदना चौक बागपत पर यात्री बस की इंतजार में खड़े थे। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान अचानक विद्युत खंभा टूटकर हाईवे पर गिर गया। खंभा टूटते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। भगदड़ में लाइनमैन भवी चंद कश्यप, पुलिस कर्मी विक्रम चौहान, मनोज कुमार एवं ठेली वाला अनिल कुमार घायल हो गए। लाइनमैन भवी चंद ने बताया कि खंभे पर कोई विद्युत तार नहीं खींचा हुआ । खाली खंभा ही खड़ा हुआ। अचानक खंभा टूटकर गिरा है। पुलिस ने टूटे खंभे को हाईवे से हटवाकर आवागमन के लिए खुलवाया। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।