फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सेल्समैन ने हजारों की नगदी, मोबाइल लूटा

सेल्समैन ने हजारों की नगदी, मोबाइल लूटा

Mon, 07 May 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सेल्समैन ने हजारों की नगदी, मोबाइल लूटा
चांदीनगर (बागपत)। खेकड़ा थाना क्षेत्र के तिगरी मोड़ पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे दिखाकर सेल्समैन से हजारों की नगदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर सेल्समैन को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में उसने रटौल पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के लोनी निवासी शमशाद परचून की दुकानों पर सामान सप्लाई करता है। शनिवार देर शाम आठ बजे वह रटौल से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। जब वह रटौल-लोनी मार्ग पर तिगरी मोड़ के पास पहुंचा तो पहले से ही खड़े बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन को रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे से भयभीत कर उससे तीन हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में शमशाद ने रटौल पुलिस चौकी पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed