फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दलित युवक पर हमले के मामले में चार गिरफ्तार

दलित युवक पर हमले के मामले में चार गिरफ्तार

Sat, 05 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
दलित युवक पर हमले के मामले में चार गिरफ्तार
दलित युवक पर हमले के मामले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन


अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कमाला गांव में दलित युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन युवक फरार है। प्रेमी युगल का साथ देने के शक में ही दलित युवक पर हमला किया गया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि कमाला गांव निवासी आकाश 27 अप्रैल को घर से गांव में जा रहा था। इसी दौरान सात युवक उसे कार में डालकर ले गए थे और जंगल में ले जाकर उसकी सरियों से पिटाई की। इतना ही नहीं तमंचों की बटों से निजी अंगों पर वार किए। बेहोश होने पर युवक को गांव के बाहर फेंककर भाग गए। घायल युवक को गंभीर हालत में मेरठ से दिल्ली रेफर किया गया। इस मामले में पिता ने गांव के ही सात युवकों के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी दीपक, अनुज, कपिल उर्फ मोनी और नकुल को बड़ौत रोड स्थित गावड़ी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपी फरार हैं। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि घायल आकाश का परिचित युवक किसी युवती को लेकर चला गया था। इसी के शव में युवती पक्ष के युवकों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed