{"_id":"5aaac7ee4f1c1bb8758b5af7","slug":"71521141742-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहा स्कूल से सटे मकान की दीवार गिरी, 12 बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दाहा स्कूल से सटे मकान की दीवार गिरी, 12 बच्चे घायल
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय संख्या एक दाहा से सटे एक मकान की दीवार स्कूल परिसर में गिर गई। इससे हैंडपंप पर पानी पी रहे और मैदान में खेल रहे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के 12 बच्चे मलबे में दब गए, जबकि करीब 13 बच्चे बाल-बाल बचे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। एंबुलेंस देरी से मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने घटनास्थल का दौरा किया। प्रधानाध्यापिका ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
गांव दाहा स्थित प्राथमिक स्कूल संख्या एक और आंगनबाड़ी केंद्र दाहा बराबर-बराबर में हैं। स्कूल के परिसर से सटा तहसीम पुत्र नूरे का मकान है। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और गांव के करीब 25 बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इनमें कुछ बच्चे हैंडपंप पर पानी पीने चले गए। इस बीच अचानक तहसीम के मकान की चारदीवारी की करीब 12 फुट ऊंची दीवार स्कूल परिसर में गिर गई। इस दीवार के मलबे की चपेट में 12 बच्चे आ गए, जबकि अन्य बच्चों की किसी तरह जान बची। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्कूल के शिक्षकों, बच्चों और आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और मलबे से बच्चों को निकालना शुरू किया। किसी ने फोन कर हादसे की सूचना और एंबुलेंस को दे दी।
ग्रामीणों ने कहा सूचना देने के बाद भी पुलिस और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीण निजी वाहनों से बच्चों को लेकर निजी चिकित्सकों के अलावा बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बड़ौत स्थित नर्सिंग होम में पहुंचे। घायल बच्चों में से आठ बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए गए, जबकि चार को मामूली चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन चार बच्चों को अपने घर ले गए। घायल बच्चों में रिहान पुत्र इलियास, समद पुत्र महबूब, असलम पुत्र इलियास, शाद पुत्र इकबाल, आयान पुत्र इकबाल, सायान पुत्र इकबाल, रिहान पुत्र अफजाल और सुभाष पुत्र अफजाल शामिल हैं। शादी और सुभान की हालत गंभीर बनीं हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया और ग्रामीणों को पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया और अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने बीएसए से स्कूल की चारदीवारी नहीं कराने की जानकारी ली। प्रधानाध्यापिका ममता ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
...इसलिए हुआ हादसा
दोघट/दाहा (बागपत)। स्कूल परिसर से सटा मकान करीब पांच फुट ऊंचा है, जबकि स्कूल का मैदान गहराई में है। नौ इंच की दीवार की चिनाई मिट्टी से की गई है। दीवार स्कूल परिसर में खड़े यूकेलिपटस के पेड़ से सटी हुई थी। बृहस्पतिवार को तेज हवा चलने से पेड़ हिलने लगा तो दीवार एकाएक भरभराकर गिर गई। हैंडपंप पर पानी पीने आए बच्चे इसकी चपेट में आ गए।