{"_id":"5aa192184f1c1bba758b463d","slug":"71520538136-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुन्नी बेगम के पति मोबीन को भी धमकी मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब मुन्नी बेगम के पति मोबीन को भी धमकी मिली
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांग्रेस की महिला नेता मुन्नी बेगम के पति को अब जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है और घर से भी नहीं निकल पा रहे हैं। मृतक के पति ने जेल में बंद जाहिद लंबू द्वारा बदमाश को भेजकर धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। लोगों में मामले का खुलासा न होने पर आक्रोश पनप रहा है और कभी भी उनका आक्रोश सड़कों पर उतरकर फूट सकता है।
पांच मार्च को शहर के केतीपुरा मोहल्ले में कांग्रेस सेवादल की शहर संगठक मुन्नी बेगम की बाइक सवार तीन बदमाशों से गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में जेल में बंद जाहिद लंबू, उसकी शहनाज सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने जाहिद लंबू के साले को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। मृतका के पति मोबीन ने बताया कि बुधवार को जेल में बंद जाहिद लंबू ने एक युवक को भेजकर धमकी दी है कि यदि मुन्नी की हत्या के मामले में पैरवी की तो तुम्हें भी मुन्नी के पास पहुंचा देंगे। धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार भयभीत है। वह घर से भी नहीं निकल पा रहा है। बदमाश उसकी भी हत्या कर सकते हैं। उसके आठ बच्चे हैं। परिवार के सामने भूखो मरने की नौबत आ गई है। वह बदमाशों के डर से मजदूरी पर भी नहीं जा पा रहा है। मोबीन ने धमकी की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं घटना का खुलासा न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है और कभी भी यह गुस्सा सड़कों पर उतरकर फूट सकता है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार से बातचीत की जाएगी। सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
पीड़ित परिवार को दी जाए 25 लाख की मदद
बागपत। मृतक कांग्रेस की महिला नेता मुन्नी बेगम के आवास पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी और जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख रुपये की मदद की मांग की है और पार्टी हाईकमान से भी मदद की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार अपराध मुक्त समाज का दावा करती है, लेकिन कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। खुलेआम दिन दहाड़े घर में घुसकर मुन्नी बेगम की हत्या, इससे यहां महिला सुरक्षा के दावों की पोल खुलती है। प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी को खुद संज्ञान लेकर ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई करनी चाहिए। महिला सुरक्षा का ढोल बजाने वाली सरकार ने अब तक कोई सहायता नहीं की है। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने संदेश भेजा है कि वह डीजीपी व मुख्य सचिव के स्तर पर भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए बात करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र हत्याकांड का खुलासा नहीं किया तो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। सेवादल के प्रदेश संगठक अनिल देव त्यागी, पुष्पेंद्र राणा, शक्ति सिंह एडवोकेट, वकील अहमद, सरफराज एडवोकेट, भगवती देवी, उर्मिला सिंह, नईमा खान, राकेश शर्मा, हेमंत कुमार एडवोकेट, दीपक शर्मा, खिलेराम, शैलेंद्र ठाकुर, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।