{"_id":"5aa1907e4f1c1ba8768b4649","slug":"71520537726-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलर मास्टर से मांगी दो लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेलर मास्टर से मांगी दो लाख की रंगदारी
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर में मोबाइल फोन से एक टेलर मास्टर से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। उसने कोतवाली पहुंचकर इस संबंध में तहरीर दी । पुलिस ने जिस नंबर से रंगदारी मांगी है और उसका पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
अमित पुत्र सौरभ नेहरू रोड खिरनी मोहल्ले का रहने वाला है। उसकी नगर पालिका परिषद में टेलर की दुकान है। बुधवार को उसके मोबाइल पर मेसेज आया कि दो लाख रुपयों का इंतजाम कर लो, उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। रात्रि में फिर उसके मोबाइल पर फोन आया। दूसरी तरफ से युवक ने धमकी दी यदि दो लाख रुपये नहीं दिए तो पूरे परिवार को मार दिया जाएगा। इससे उनका परिवार दहशतजदा हो गया। बृहस्पतिवार को उसने कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई है, उसका पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।