{"_id":"5a2995594f1c1bb6678c0853","slug":"71512674649-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आदेश पर दहेज उत्पीडन का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम के आदेश पर दहेज उत्पीडन का केस दर्ज
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मुख्यमंत्री के आदेश पर एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला सीमा पुत्री राम कुमार बोहला गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 7 मार्च 2011 को बड़ावद गांव निवासी संजय पुत्र बालकिशन के साथ हुई , जो आरपीएफ में कांस्टेबिल है। अब महिला के दो बेटे भी हैं। एक माह पहले सीमा के ससुराल वाले उससे कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। उसके परिजनों ने यह मांग पूरी करने से मना कर दिया तो 15 दिन पहले उसे ससुराल वालों ने मारपीट कर फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह वहां से भग निकली और मायके में इसकी जानकारी दी। सूचना पर परिजन उसे कोतवाली बड़ौत लेकर आए, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से गुहार लगाई तो उनके आदेश पर बुधवार की रात में सीमा की तहरीर पर पति, जेठ, ससुर, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।