फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पांच रालोद कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

पांच रालोद कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

Fri, 01 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
पांच रालोद कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
बड़ौत (बागपत)। निकाय चुनाव में बुधवार को मतदान के दौरान गुराना रोड स्थित अंबेडकर स्कूल में रालोद व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट व फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भाजपा प्रत्याशी के चालक ने पांच रालोद कार्यकर्ताओं को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि अंबेडकर स्कूल गुराना रोड पर बुधवार को रालोद व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा का चालक अरुण शर्मा पुत्र अशोक शर्मा पल्लव पुरम मेरठ घायल हुआ था। अरुण शर्मा ने रालोद कार्यकर्ता अक्षय मलिक चांदनहेडी, तपन तोमर बड़ौत, बसंत तोमर रामबाग बड़ौत, रोहित चौधरी बड़ौत, गौरव उर्फ सद्दाम बावली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed