फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जोनल और सैक्टर मजिस्ट्रेट ने किया बूथों का निरीक्षण

जोनल और सैक्टर मजिस्ट्रेट ने किया बूथों का निरीक्षण

Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
जोनल और सैक्टर मजिस्ट्रेट ने किया बूथों का निरीक्षण
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने टीकरी के प्रत्येक बूथ का निरीक्षण किया। टीकरी में नगर पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए बने प्रत्येक बूथ का सोमवार को जोनल मजिस्ट्रेट अफसर जावेद और सेक्टर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। टीकरी के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, दो, तीन, हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज, हरिजन चौपाल और जैन धर्मशाला पर बने बूथों पर बिजली, पानी की व्यवस्था के साथ साथ साफ सफाई भी देखी। बूथों के आसपास के भवन भी देखे। उधर दोघट थाना पुलिस ने दोघट और टीकरी कस्बे के बाजार, गलियों में पैदल गश्त की गश्त के दौरान खड़े मिले संदिग्ध लोगों की तलाशी ली और नशे की हालत में घूमते मिले लोगों को दौड़ाया। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि दोनों कस्बों में प्रवेश करने वाले रास्तों पर भी पुलिस चेकिंग की जा रही है। बाहरी व्यक्ति को चुनाव के दिन कस्बे में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन


उड़नदस्ता टीम ने की संघन चेकिंग
दोघट। नगर पंचायत चुनावों में धन बल को रोकने के लिए उड़न दस्ता टीम ने दोघट टीकरी मार्ग पर चौपहिया वाहनों की सघन चेकिंग कराई । दोघट और टीकरी नगर पंचायत चुनावों की तैयारी के चलते सोमवार को उड़नदस्ते की टीम ने पुसार दोघट मार्ग व टीकरी दोघट मार्ग पर चौपहिया वाहनों की तलाशी की । उड़न दस्ता प्रभारी डॉ. राजकुमार तोमर ने बताया नगर पंचायत चुनावों में धन, बल, शराब आदि को रोकने के लिए वाहनों की तलाशी कराई जा रही है। इसमें धर्मपाल सिंह, कपिल कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed