फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ड्रोन से होगी निकाय चुनाव की निगरानी

ड्रोन से होगी निकाय चुनाव की निगरानी

Mon, 13 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन से होगी निकाय चुनाव की निगरानी
बागपत। निकाय चुनाव में कोई गड़बड़ी न कर पाए। इसके लिए पुलिस प्रशासन इंतजाम में जुटा है। 14 नवंबर को अर्द्ध सैनिक बल डेरा डाल देगा। जो क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी होगी।
विज्ञापन

बागपत में 29 नवंबर को तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान होगा। चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयारी में लगा है। पिछले चुनाव में कई स्थानों पर झगड़ा हुआ था। खेकड़ा नगर पालिका और टीकरी नगर पंचायत का चुनाव तो अति संवेदनशील है। चुनाव के दावेदारों के बीच विवाद चल रहा है। खेकड़ा में एक प्रत्याशी तो जेल से ही चुनाव लड़ रहा है। जो डबल मर्डर केस में जेल में बंद है। चुनाव के समय कोई झगड़ा न हो जाए। इसे देखकर पुलिस अलग-अलग कदम उठ रही है। इसके लिए गुंडा एक्ट, गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। मतदान के समय प्रत्येक बूथ की वीडियोग्राफी होगी। बाहरी जनपदों से पुलिस पीएसी आएगी। इतना ही नहीं अर्द्ध सैनिक बल तो जिले में 14 नवंबर को ही पहुंच जाएगा। जो क्षेत्र का भ्रमण कर गतिविधियां देखेगा। चुनाव में ड्रोन की भी मद्द लेने की तैयारी है। ताकि खेत व अन्य स्थानों पर छिपकर बैठे असामाजिक तत्वों को आसानी से देखा जा सके और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि चुनाव में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। यदि किसी ने मतदान के समय गड़बड़ी की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed