फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वोटरों को लुभाने के लिए बंटने लगी अंगूर की बेटी

वोटरों को लुभाने के लिए बंटने लगी अंगूर की बेटी

Mon, 30 Oct 2017 01:22 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
वोटरों को लुभाने के लिए बंटने लगी अंगूर की बेटी
बागपत। चुनाव आचार संहिता लगते ही दावेदारों ने तैयारियां तेज कर दी है। मतदाताओं को लुभाने और अपने पक्ष में करने के लिए हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। गुपचुप तरीके से कई निकाय में शराब परोसने का खेल भी चल रहा है। कुछ दावेदारों ने हरियाणा से तस्करी का सहारा लिया है। पुलिस और आबकारी विभाग तस्करी पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही दावेदारों ने वोटों का गुणा-भाग तेज कर दिया है। जिले में चुनाव तीसरे चरण में होने हैं। सवाल वोट का है तो हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। कई निकाय ऐसी हैं, जहां गुपचुप तरीके से दिन ढलते ही दावत के नाम पर कुछ मतदाताओं को शराब बांटी जाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए संभावित दावेदारों ने कुछ युवकों की टीम तक बना दी है। यही नहीं कईं जगह तो वोटरों के ठिकाने पर भी शराब पहुंचाई जा रही है। ऐसे स्थिति में हरियाणा से शराब की तस्करी बढ़ गई है। लोग धड़ल्ले से शराब की तस्करी कर रहे हैं। कई तस्करों को पुलिस पकड़ भी चुकी है। एक तस्कर ने तो बताया था कि निकाय चुनाव के लिए शराब लाई जा रही है। हालांकि उसने मेरठ में ले जाने की बात कहीं थी। पुलिस ने उसेे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, तस्करी और शराब वितरण का खेल तेज हो गया है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं कप्तान?
एसपी जय प्रकाश का कहना है कि चुनाव में शराब नहीं बांटने दी जाएगी। गोपनीय रूप से इसका पता लगाया जाएगा। यदि कोई शराब वितरित करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा से शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यमुना में घटा पानी, तस्करों की चांदी
शराब तस्करी का खेल मुख्य मार्गों के लिए यमुना के रास्ते से अधिक होता है। शराब तस्कर यमुना में पानी कम होने का फायदा उठा रहे है। सड़क के बजाए यमुना खादर के रास्ते शराब लेकर आ रहे है। पुलिस ने गोपनीय रूप से उसके प्वाइंट का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed