{"_id":"599738fa4f1c1b72658b4983","slug":"71503082746-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांव में चार महिलाओं की कटी चोटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन गांव में चार महिलाओं की कटी चोटी
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
तीन गांव में चार महिलाओं की कटी चोटी
अमीनगर सराय (बागपत)। जनपद में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला जारी है। अब पिलाना क्षेत्र के तीन गांवों में चार महिलाओं की चोटी कटने का मामला सामने आया है। इससे महिलाएं दहशत में हैं। रोशनगढ़ गांव निवासी शकीला पत्नी मुशाहिद व समीना पत्नी मुबारक अपने-अपने मकान में बृहस्पतिवार रात सोई हुई थी। उन्होंने बताया कि सोते समय उनकी चोटी में झटका लगा, उठकर देखा तो चोटी कटी मिली। दौलतपुर गांव में शकीना पत्नी फारूख शुक्रवार को बाथरूम में स्नान कर रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। सैड़भर गांव निवासी सईदा पत्नी मोमीन की भी बृहस्पतिवार रात चोटी कट गई। इनमें से एक महिला की हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसका बालैनी के निजी चिकित्सक से उपचार कराया। इन घटनाओं से महिलाएं दहशत में है।
गोकशी की सूचना पर पुलिस ने खंगाला जंगल
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर पुलिस को बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि तिलपनी और कैड़वा गांव के जंगल में गोकशी की जा रही है। पुलिस की टीम तुरंत खेतों में पहुंच गई। कई घंटे जंगल खंगाला, लेकिन कटान होता नहीं मिला। बाद में पुलिस की टीम वहां से लौट आई।