फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हत्या के केस में झूठा फंसाने का आरोप

हत्या के केस में झूठा फंसाने का आरोप

Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
हत्या के केस में झूठा फंसाने का आरोप
बागपत। सलावतपुर खेड़ी गांव के प्रधान के भतीजे की हत्या के केस में आरोपी पक्ष की एक महिला एसपी दफ्तर पहुंची। महिला ने कहा उसके पति घटना में शामिल नहीं रहे हैं। घटना के समय वे खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रधान अमरदीप सिंह के परिवार पर नौ जुलाई को फायरिंग की। इसमें उनके भतीजे पवन की मौत हो गई थी और चाचा धर्मवीर, चचेरे भाई प्रवीण और सोनू घायल हो गए थे। खेकड़ा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में आरोपी वीरेंद्र की पत्नी प्रीति बुधवार को एसपी दफ्तर में पहुंची। उसने पुलिस अफसरों को बताया उनके पति ने ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। इसके चलते मृतक के परिजन उनसे रंजिश रखते हैं। जब यह वारदात हुई, उस समय उनके पति खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसके बाद भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने खेकड़ा पुलिस को केस की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed