फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फर्जीवाड़ा कर सोसाइटी से खाद निकालने का आरोप

फर्जीवाड़ा कर सोसाइटी से खाद निकालने का आरोप

Wed, 19 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर सोसाइटी से खाद निकालने का आरोप
दोघट(बागपत)। मिलाना गांव के दो लोगों ने दौराला मिल सोसायटी मुलसम के कामदार से मिलकर फर्जी तरीके से कागजात तैयार करके एक महिला के नाम पर यूरिया, डीएपी खाद लेने का आरोप लगाया है। जब महिला शिकायत करने उनके घर गई तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित महिला ने थाने पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी सकरूली पत्नी स्वर्गीय बारू का दौराला चीनी मिल में गन्ना बॉड है। गांव के नसीरा पुत्र समेद्दीन, उमेद पुत्र नसीरा, आसमीन पत्नी उमेद ने दौराला मिल सोसायटी मुलसम के कामदार से साठगांठ कर फर्जी कागजात तैयार कर लिए और सोसायटी से 94 बोरे यूरिया व डीएपी खाद के ले लिए। महिला जब बैंक में अपने खाते से पैसे निकलवाने गई तो उसके खाते से सोसायटी द्वारा खाद के पैसे काटने की जानकारी मिली। महिला ने सोसायटी में पता किया तो उसे पूरे फर्जीवाड़े का पता चला। महिला इसकी शिकायत लेकर आरोपियों के घर गई तो उन्होंने धमकी दी कि यदि उसने कहीं भी शिकायत की तो उसके पोते को मार देंगे और वहां से भगा दिया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने दोघट थाने पर तीनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed