{"_id":"59496cd04f1c1b5c558b4749","slug":"71497984208-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान सोने वाला सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी के दौरान सोने वाला सिपाही लाइन हाजिर
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी के दौरान सोने वाला सिपाही लाइन हाजिर
बागपत। कोतवाली में सिपाही के ड्यूटी के दौरान सोने के वीडियो वायरल के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी अजय कुमार सिंह ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की कोतवाली से रवानगी कर दी है। सीओ बागपत को मामले की जांच दी गई है।
सिपाही अजय कुमार शर्मा, रविवार रात कोतवाली पर तैनात थे। होमगार्ड सतीश पहरा दे रहा था। वायरल वीडियो में देर रात अजय कुमार ऑफिस में ही सोते दिखाई दिए। इसी दौरान वह कैमरे में कैद हो गया था और वीडियो वायरल हो गई थी। इसकी गूंज शासन तक पहुंच गई थी। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टता दोषी मानते हुए अजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया और होमगार्ड को कोतवाली से रवाना कर दिया और उसके संबंध में होमगार्ड कमांडेंट को लिखा है। एएसपी का कहना है कि बागपत सीओ श्वेताभ पांडेय मामले की विभागीय जांच कर रहे है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी।