फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे गिरफ्तार

Wed, 01 May 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे गिरफ्तार
बागपत।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और बिनौली थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की दो वारदातों का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से लूट की बाइक, हजारों की नगदी, तमंचे, मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि क्राइम ब्रांच और बिनौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ावद में मंदिर के पास मुठभेड़ के बद नीरज उर्फ कटप्पा उर्फ मोची पुत्र मनोज निवासी बागपत, नवीन पुत्र विजय निवासी फतेहपुर थाना सिंघावली अहीर, सोनू उर्फ छोटू उर्फ शौकीन पुत्र नफीस निवासी पट्टी मेहर बड़ौत को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटी की बाइक, 8700 रुपये, मोबाइल, 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस, चाकू बरामद हुए। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि नीरज बड़ौत में गांधी रोड पर एक मोबाइल सेंटर पर नौकरी करता है। नवीन ने लोनी में जी-4 सिक्योरिटी में गार्ड की नौकरी और सोनू बड़ौत में पीएन शर्मा पार्क के पास कार मैकेनिक की दुकान पर काम करता है। तीनों ने 27 फरवरी को बिनौली थाना क्षेत्र में दोझा नहर की पटरी से नरेश कुमार पुत्र सगवा निवासी दोझा से बाइक व मोबाइल लूटा। 20 फरवरी को आरोपी नीरज उर्फ कटप्पा और नवीन ने बागपत कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव के पास से बीपीआईएल कंपनी बड़ौत के कर्मचारी कल्याण सिंह पुत्र महावीर निवासी नंगला रतिया थाना महवल जनपद मथुरा से एक लाख सात हजार रुपये, टैबलेट, मोबाइल लूटा था। उन्होंने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। आरोपी नवीन के खिलाफ हत्या, लूट के दस और नीरज उर्फ कटप्पा पर चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन


हत्या के मुकदमे में जेल जा चुके है तीनों आरोपी
बागपत। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी हत्या के मुकदमों में जेल जा चुके हैं। आरोपी नवीन व सोनू ने वर्ष 2016 में सिंघावली थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये लेकर जा रहे पूर्व सैनिक ओमवीर की लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी नीरज उर्फ कटप्पा ने वर्ष 2017 में बागपत में रवि नामक युवक की गोली मारकर हत्या की। तीनों शातिर लुटेरे हैं। लूट का विरोध करने पर गोली मार देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद हत्याकांड में लगाई थी सरेंडर एप्लीकेशन
बागपत। पुलिस ने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी में 27 दिसंबर को गैंगस्टर प्रमोद निवासी बली की गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में आरोपी नवीन ने दूसरे युवक का जुर्म अपने ऊपर लेने की कोशिश की । 50 हजार रुपये लेकर कोर्ट में सरेंडर करने के लिए अर्जी भी लगा दी, लेकिन पुलिस ने सही आरोपियों को पकड़ कर केस का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed