फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट में निर्माणाधीन मकान के मलबे के नीचे दबकर चार घायल

दोघट में निर्माणाधीन मकान के मलबे के नीचे दबकर चार घायल

Sun, 24 Mar 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
दोघट में निर्माणाधीन मकान के मलबे के नीचे दबकर चार घायल
दोघट (बागपत)। कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माणाधीन मकान के मलबे के नीचे दबकर चार लोग घायल हो गए। आसपास से लोगों ने घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दोघट कस्बे की पट्टी तिरौसिया में प्रधानमंत्री आवास योजना में नरेश पुत्र ब्रह सिंह का मकान बन रहा है। शनिवार को राज मिस्त्री ने परिवार से लिंटर के नीचे लगा ढुला हटवाने के लिए कहा। परिवार के लोगों ने जैसे ही ढुला खोलना शुरू किया तो ढुला का मलबा अचानक नीचे आ गिरा गया। मलबे में दबकर नरेश का बेटा सावन, सानित और नेहा और उसका भाई हरेंद्र घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सावन को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल रेफर किया। परिजनों ने बताया कि मकान का लिंटर छह मार्च को डाला । शनिवार को जब उसके नीचे लगे ढुले को हटाया तो लिंटर थोड़ा नीचे की तरफ झुक गया। इस कारण मलबा अचानक नीचे गिर गया।
विज्ञापन

इस संबंध में परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पंडीर ने बताया कि मकान निर्माण की रकम मकान मालिक को ही दी जाती है। मकान मालिक ही अपनी देखरेख में मकान बनवाता है। फिर भी टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद का प्रयास किया जाएगा। मकान का लिंटर एक सप्ताह बाद खोलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed