फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शराबी दामाद ने सास को मौत के घाट उतारा

शराबी दामाद ने सास को मौत के घाट उतारा

Mon, 18 Mar 2019 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
शराबी दामाद ने सास को मौत के घाट उतारा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शराब पीने के आदी एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद के चल रहा था। आए दिन वह पत्नी के साथ मार पीट था तो उसकी सास इसमें आड़े आती थी। इसे लेकर शनिवार की रात में जब वह शराब पीकर आया तो उसकी सास ने उसे बुरा भला कहा और देर रात उसने अपनी सास को गोलियों से भून कर मार डाला और घर से भाग गया। रविवार की सुबह इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक संतोष ( 55 वर्ष) पत्नी देशपाल कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग के क्वार्टरों में सफाई का काम करती थी और वहीं रहती थी। जबकि उसकी बेटी रेखा अपने पति अमित के साथ कोताना रोड पर ही अपने मकान में रहती थी। रेखा का पति अमित शराब का आदी है। आए दिन वह शराब पीकर आता और अपनी पत्नी रेखा से मारपीट करता था। सास संतोष ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं अया। शनिवार को सास ने उसे बुरा भला कहा। शनिवार की रात में करीब ढाई बजे वह शराब पीकर वह अपनी सास संतोष के पास पहुंचा और कहा तुम बहुत अपनी बेटी की हिमायत करती हो लो तुम्हें अब नींद की मौत सुला दूं, इतना कहते ही उसने अपनी सांस के सीने में तमंचे से गोली दाग दी कि और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई और बाद में वह भाग निकला। इसकी जानकारी जब रविवार की सुबह पुलिस को दी तो कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह वहां पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतिका की बेटी रेखा ने अपने पति अमित को नामजद कर हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अमित की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


अमित की नजरों में खटकती थी सास
बड़ौत। अमित की पत्नी रेखा ने बताया कि वह अपने पति से काफी तंग थी। उसकी मां संतोष उसे बार-बार समझाती थी, लेकिन वह बाज नहीं आया और वह कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। रात्रि में उसने मेरी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह मेरे पास भी तमंचा लेकर आया और कहा कि यदि तेरा यहीं रवैया रहा तो तुझे भी जान से मार दूंगा और तेरी मां को मैने मार डाला और वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed