फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शराब से लदी कार पकड़ी, चार गिरफ्तार 16-30-41

शराब से लदी कार पकड़ी, चार गिरफ्तार 16-30-41

Fri, 08 Mar 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
शराब से लदी कार पकड़ी, चार गिरफ्तार 16-30-41
बागपत।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां टोल के पास पुलिस ने हरियाणा से कार में तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।

कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार की रात में आठ बजे के लगभग पुलिस ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां टोल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उस समय हरियाणा की तरफ से होंडा सिटी कार आई। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन कार नहीं रोकी। पुलिस ने पीछा कर थोड़ी ही दूरी पर कार को रुकवा लिया। तलाशी लेने पर कार से 25 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्कर रोहित पुत्र बिजेंद्र चिकारा, आशीष पुत्र सुरेश दलाल, आकाश पुत्र सुरेंद्र दलाल और ओमकार सिंह पुत्र रोहताश निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। एसआई विपिन कुमार ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। उल्लेखनीय है कि जिले में लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही अवैध शराब की तस्करी बढ़ गई है। एक्सप्रेस-वे से शराब की तस्करी की जा रही है। इसके अलावा यमुना नदी के रास्ते भी शराब की तस्करी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed