फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तलाक दिए बिना पति ने कर लिया दूसरा निकाह

तलाक दिए बिना पति ने कर लिया दूसरा निकाह

Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
तलाक दिए बिना पति ने कर लिया दूसरा निकाह
तलाक दिए बिना पति ने कर लिया दूसरा निकाह
विज्ञापन

बागपत। महिला को तलाक दिए बिना पति ने दूसरा निकाह कर लिया। पीड़िता ने एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर पति की शादी रुकवाने की गुहार लगाई। पति के खिलाफ दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी चल रहा है। एएसपी ने एसडीएम बड़ौत के अंडर का मामला बताकर उन्हें वापस भेज दिया।

दिल्ली के जाफराबाद निवासी गुलशाना ने एएसपी को बताया कि उसका निकाह 10 अप्रैल 2014 को रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव निवासी एक युवक से हुआ था। निकाह के कुछ बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर पीड़िता को यातनाएं दी जाने लगी। जिसके बाद वह अपने मायके चली गई तथा पति व सास, ससुर के खिलाफ दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने बिना तलाक दिए बड़ौत कोतवाली क्षेत्र खड़खड़ी गांव निवासी युवती से शुक्रवार को दूसरा निकाह कर लिया है। उसने पति का निकाह रुकवाने की गुहार लगाई। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निकाह पुलिस नहीं रुकवा सकती। एसडीएम बड़ौत आदेश पर ही निकाह रुकवाया जा सकता है। पीड़िता एसडीएम बड़ौत से शिकायत करने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed