फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चमरावल में दोस्त ने की थी अजीत की हत्या

चमरावल में दोस्त ने की थी अजीत की हत्या

Thu, 10 Jan 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
चमरावल में दोस्त ने की थी अजीत की हत्या
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव में अजीत की हत्या उसके ही दोस्त ने गाड़ी से टक्कर मार की। दोनों के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया। पिकअप गाड़ी को सीज किया।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चमरावल गांव में छह जनवरी को शाम सात बजे पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार अजीत पुत्र जयप्रकाश की मौत हो गई । परिजनों ने उसके दोस्त गौरव त्यागी पुत्र सोनाथ त्यागी पर हत्या करने का आरोप लगाकर चमरावल-बागपत मार्ग जाम किया । मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी गाड़ी चालक व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी चालक गौरव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका मृतक से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। छह जनवरी की शाम दोनों ने बैठकर शराब पी। जब वह घर के चला तो पीछे से बाइक में पिकअप से टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद उसके सिर में लोहे की छड़ से प्रहार किया। मरा समझकर भाग निकला। परिजन घायल को अस्पताल ले गई। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप गाड़ी नंबर यूपी 14 जेटी 2186 को सीज किया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई का जेल भेज जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed