फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राशन का चावल पकड़े जाने के मामले में दो आरोपित दबोचे

राशन का चावल पकड़े जाने के मामले में दो आरोपित दबोचे

Fri, 16 Nov 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
राशन का चावल पकड़े जाने के मामले में दो आरोपित दबोचे
बड़ौत (बागपत)। चावल की कालाबाजारी करने के मामले में नामजद फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर चालान किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा।
विज्ञापन

एसडीएम बड़ौत को 31 जुलाई को शिकायत मिली थी कि बरनावा में दाहा मार्ग पर जलनिगम की टंकी के पास एक ट्रक में राशन का चावल भरा जा रहा है। एसडीएम द्वारा गठित टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर राशन से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया। मौके से ट्रक चालक भाग गया। डीएम द्वारा गठित टीम ने ट्रक में भरे चावल की जांच की तो वह 301 कट्टों में भरा 158.50 क्विंटल चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम बागपत के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक बड़ौत ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले नामजद ट्रक चालक दीपक निवासी करमू खेड़ी शामली न्यायालय में समर्पण कर चुका है। इस मामले कालाबाजारी करने वाले नामजद दो आरोपियों अरुण निवासी बिनौली और सुनील जैन पुत्र सुखबीर प्रसाद जैन निवासी मोहल्ला तारनी सरधना (मेरठ) को बिनौली पेट्रोल पंप के पास बड़ौत रोड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed