{"_id":"5bd4bf10bdec2269c23656dc","slug":"61540669200-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने किया दुष्कर्म, शौहर ने छोड़ा और पंचायत ने कीमत लगाई एक मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने किया दुष्कर्म, शौहर ने छोड़ा और पंचायत ने कीमत लगाई एक मकान
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ससुर ने पुत्रवधू से दुष्कर्म किया। प्रकरण की जानकारी मिलते ही बेटे ने शरीयत का हवाला देकर पत्नी को रखने से इंकार कर दिया। मायके वाले पहुंचे तो पंचायत बैठ गई। पंचायत ने ससुर को पीड़ित के नाम मकान का बैनामा करने की सजा सुना दी। ऊहापोह के बीच पीड़ित अपने मायके चली गई है। प्रकरण चर्चा का विषय बना है, लेकिन किसी भी पक्ष ने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पहले परिवार के मुखिया ने परिवार के सभी सदस्यों को खाने में धोखे से नशीला पदार्थ खिला दिया। खाना खाते ही परिवार के लोग बेहोशी की हालत में हो गए। इसके बाद ससुर ने पुत्रवधू के साथ अर्द्धबेहोशी की हालत में ही दुष्कर्म किया। अगले दिन पुत्रवधू ने शौहर और अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला अपनी बहन के पास चली गई। महिला के मायके वाले ससुराल में पहुंचे और आरोपी ससुर को खरी खोटी सुनाई और मारपीट तक की गई। इसको लेकर कई दिन तक हंगामा चलता रहा।
पीड़ित ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर शुक्रवार की रात में गांव में गुपचुप तरीके से पंचायत हुई। पंचायत में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया। पंचों ने प्रकरण की निंदा की। शौहर ने भी पत्नी को शरीयत का हवाला देकर रखने से इंकार कर दिया। पंचों ने आरोपी ससुर को फैसला सुनाया कि मकान का बैनामा पीड़ित पुत्रवधू के नाम किया जाए। मायके वाले महिला को अपने साथ वापस घर ले गए। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस भेजकर जानकारी कराई जाएगी। यदि घटना हुई तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।