फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समय पर बिल जमा न करने पर 325 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

समय पर बिल जमा न करने पर 325 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 02 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
समय पर बिल जमा न करने पर 325 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बड़ौत (बागपत)। राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने के कारण पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों पर दबाव बढ़ रहा है। यहीं कारण है कि एक माह में समय पर बिल जमा न करने वाले 470 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

26 फरवरी को अधिशासी अभियंता प्रथम राहुल शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर सहित ग्रामीण आंचल मेें बिजली चोरी करने वालों व बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर 1.35 करोड़ रुपये के 110 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे। वहीं एक्सईएन द्वितीय वीरेंद्र सिंह ने बताया अभियान चलाकर फरवरी माह में विद्युत बिल समय पर जमा न करने पर 325 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एसडीओ चैन सिंह व एसडीओ सुधाकर ने बताया कि किसी भी हालत में बकाएदारों को छोड़ा नहीं जाएगा। अवर अभियंता विकास कुमार ने गूंगा खेड़ी में 15 बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता और राकेश ने भी दस- दस उपभोक्ताओं के खिलाफ बिल जमा न करने पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed