{"_id":"5a9706394f1c1bbe218b594a","slug":"61519846969-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला पर हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला पर हमला किया
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत ।
संतोषपुर गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 5-6 लोगों ने घर में घुसकर महिला पर लाठी-डंडों से हमला किया। घायल के पति ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल पूजा पत्नी मनोज संतोषपुर गांव की रहने वाली है। बुधवार को गांव के ही दो-तीन युवकों ने उससे छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारने की धमकी देकर चले गए। महिला ने इसकी शिकायत आरोपियों के परिजनों से की और घर लौट गई। जब वह घर में अकेली थी तो आरोपी पक्ष के 5-6 लोग घर में आए और लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल को लेकर पति मनोज बागपत कोतवाली में पहुंचा। इस संबंध में पति मनोज ने बाबू पुत्र तिरखा, रीनू और रोबिन पुत्र बाबू, रीना और प्रियंका पुत्री बाबू को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई ।