फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीजल के रुपये मांगने पर सेल्समैन पर हमला, धमकी

डीजल के रुपये मांगने पर सेल्समैन पर हमला, धमकी

Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
डीजल के रुपये मांगने पर सेल्समैन पर हमला, धमकी
डीजल के रुपये मांगने पर सेल्समैन पर हमला, धमकी
विज्ञापन


बागपत। शहर के एक पेट्रोल पंप पर स्कार्पियो में डीजल डलवाकर बगैर रुपये दिए कुछ लोग चल दिए। रुपये मांगने पर सेल्समैन के साथ अभद्रता और मारपीट की। बाद में धमकी दी और उससे रुपये भी छीनने का प्रयास किया। लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
बागपत निवासी मदन पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। बताया जाता है कि उसके पास डीजल डलवाने के लिए एक स्कार्पियो में सवार कुछ युवक आए। टंकी पुल कराने के बाद बगैर रुपये दिए ही गाड़ी लेकर चल दिए। रुपये मांगने पर उसके साथ गाली-गलोज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने रुपये छीनने का भी प्रयास किया। शोर शराबा होने पर लोग इकट्ठे हो गए। उनको देख आरोप भागने लगे। पीछा करने पर एक युवक को पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। जो खेकड़ा का रहने वाला है। बाद में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


धोखाधड़ी से खाते से 17 लाख
रुपये निकलाने की कोशिश, मुकदमा
बागपत। काठा गांव के अर्मेश कुमार का कहना है कि उसकी कार से नवंबर माह में हजार रुपये की नगदी, पेन कार्ड, बैंक के चेक और अन्य सामान चोरी कर लिया था। बाद में उसके खाते से 17 लाख रुपये निकालने के लिए बैंक में उसके नाम का चेक लगाया गया। जानकारी करने पर पता चला कि यह चेक दिल्ली के बुध बिहार के महेश कुमार ने किया है। जानकारी करने पर आरोपी झगड़े पर उतारू हो गया। पीड़ित ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी महेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने अभी नहीं दिखाए
मुआवजे के दस्तावेज
बागपत। हरसिया बिजली घर की लाइन निर्माण का पाबला-बेगमाबाद गांव के किसानों ने रूकवा दिया था। उनका कहना था कि दूसरे जगह लाइन निर्माण में ज्यादा मुआवजा दिया गया है। जबकि प्रशासन उनको केवल फसल क्षतिपूर्ति दे रही है। अफसरों ने मुआवजे के दस्तावेज दिखाने के लिए किसानों को कहा था, किसान इस पर सहमत हो गए थे। एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि किसानों ने शुक्रवार को दो दिन के अंदर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था, अभी तक उनके द्वारा कागज नहीं दिखाए गए है।


ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर निवासी रणवीर सिंह का कहना है कि उसकी बेटी नीरज उर्फ नीशू की शादी कुसैड़ी गांव के एक युवक के साथ हुई थी। ससुरालवाले उसके साथ झगड़ा करते है। आरोपियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की है। उसने कोतवाली पर पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed