{"_id":"5a2061824f1c1b59678bf53b","slug":"61512071554-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में ग्रामीण ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलक्ट्रेट में ग्रामीण ने की आत्मदाह की कोशिश
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
बागपत। खट्टा प्रह्लादपुर गांव से लापता युवक की बरामदगी न होने से गुस्साए परिजनों ने कलक्ट्रेट पर हंगामा किया। उसके पिता ने अपने ऊपर केरोसिन उडे़लकर आत्मदाह करने की कोशिश की। इससे हंगामा हो गया। लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। बाद में पीड़ितों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर युवक की बरामदगी की मांग की ।
खट्टा प्रह्लादपुर गांव बिजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा मिथुन दिल्ली के एमसीडी विभाग में कर्मचारी है। 22 नवंबर की रात में करीब साढ़े आठ बजे गांव का ही एक युवक घर पर आया और उसके बेटे मिथुन को अपने साथ गांव में ही घुड़चढ़ी देखने के लिए बुलाकर ले गया। उसके बाद बेटा मिथुन घर नहीं लौटा। इंतजार करने के बाद उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। आरोपी युवक ने मिथुन के बारे में पहले तो कोई जानकारी नहीं दी। बाद में उसने कहा खेत में तलाश कर लो कहीं मिथुन मृत न पड़ा हो। तलाश करने पर खेत में एक स्थान पर खून के धब्बे मिले, लेकिन मिथुन का पता नहीं चला। उसको आशंका है कि उसके बेटे की अपहरण कर हत्या कर दी। डीएम और एसपी से भी शिकायत की, लेकिन बेटा बरामद नहीं हुआ। इससे क्षुब्ध होकर परिजन बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने वहां पर हंगामा किया। गुस्साएं बिजेंद्र ने अपने ऊपर केरोसिन उडे़लकर आत्मदाह करने की कोशिश की। इससे कलक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। किसी भी अफसर न मिलने पर पीड़ित परिजन एसपी दफ्तर में पहुंचे। उन्होंने पुलिस वालों से मिथुन की बरामदगी की मांग की है। इस मौके पर रेखा, राजेश्वरी, उषा, आरती, दीपक, सोनू, पिंटू, शामिल रहे। उधर एसपी जय प्रकाश ने कहा लापता युवक की बरामदगी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।