{"_id":"5a1c68454f1c1bca678be28f","slug":"61511811141-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीडी कर्मी की बरामदगी को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमसीडी कर्मी की बरामदगी को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर गांव से लापता एमसीडी कर्मचारी मिथुन की बरामदगी के लिए परिजनों ने सोमवार को कलक्ट्रेट और एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया। उन्होंने युवक की अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। उधर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
खट्टा प्रह्लादपुर गांव युवक दीपक ने बताया कि उसका भाई मिथुन दिल्ली के एमसीडी विभाग में कर्मचारी है। 22 नवंबर की रात परिवार के लोग घर पर थे। करीब साढ़े आठ बजे गांव का ही एक युवक घर पर आया और उसके भाई मिथुन को अपने साथ गांव में ही घुडचढ़ी देखने के लिए बुलाकर ले गया। इसके बाद भाई मिथुन घर नहीं लौटा। इंतजार करने के बाद उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आरोपी युवक ने मिथुन के बारे में पहले तो कोई जानकारी नहीं दी। बाद में उसने कहा था खेत में तलाश कर लो कहीं मिथुन मृत न पड़ा हो। तलाश करने पर खेत में एक स्थान पर खून के धब्बे मिले, लेकिन मिथुन का पता नहीं चला। दीपक ने आशंका जताई है कि उसके भाई की अपहरण कर हत्या कर दी। चांदीनगर पुलिस से कई बार भाई की बरामदगी की मांग की जा चुकी है, लेकिन पुलिस सुनने को तैयार नहीं है। पुलिस उन पर समझौता करने का दबाव बना रही है। इससे पूरा परिवार परेशान है। उसने अपने परिजनों के साथ कलक्ट्रेट और एसपी दफ्तर में प्रदर्शन कर अफसरों से युवक मिथुन की बरामदगी की मांग की है। एसपी ने उनको युवक की जल्द बरामदगी करने का आश्वासन दिया है। इसमें उषा, रेखा, राजेश्वरी, आरती, कमलेश, सोनू, विक्रम, पिंटू, लीलू, छोटे आदि रहे। उधर, चांदीनगर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।