{"_id":"5a1483fc4f1c1b68678bd3de","slug":"61511293948-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की हत्या कर शव को हाईवे पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर की हत्या कर शव को हाईवे पर फेंका
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां गांव के पास मजदूर की गोली मारकर हत्या कर शव को फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने कहा उनको घर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया । उनकी बाइक और दो मोबाइल भी गायब है। हालांकि परिजनों ने अज्ञात में कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है।
मंगलवार को सुबह के समय हाईवे पर व्यक्ति का लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ था। उसे देखकर मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। इसकी पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर शव को कब्जे में ले लिया। उसकी आंख पर गोली लगी है। शव की शनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा।
मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पूरणपुर नवादा गांव के युवक कमल कश्यप ने पोस्ट मार्टम हाउस पर पहुंचकर शव की शनाख्त अपने पिता विजयपाल कश्यप (45) के रूप में की। उसने बताया पिता विजयपाल गांव में ही ठेके पर जमीन लेकर सब्जी की फसल की बुवाई कर रखी है। सोमवार को शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन सुनने के बाद विजयपाल ने कहा कि उनको किसी ने मिलने के लिए खेकड़ा पाठशाला पर बुलाया है। वह बाइक से घर से निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। कमल का कहना है कि उनके पिता की घर से बुलाकर हत्या की गई है। उनकी बाइक और दो मोबाइल गायब है। उसने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। उसकी तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा हत्या करने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। विजयपाल के दो बेटे( कमल, चिंटू और दो बेटी (रंजीत और प्रिया) है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
हाथ पर गुदवा रखा था गांव का नाम
बागपत। विजयपाल ने अपने एक हाथ में अपना नाम और गांव का नाम गुदवा रखा था। साथ ही छाती पर अपना और अपनी पत्नी कमला का नाम लिखवा रखा था। उसकी के आधार पर ही पुलिस ने पूरणपुर नवादा गांव के लोगों से संपर्क किया। तभी उसकी शनाख्त हुई।