फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसडीएम से लगाई परिवार की सुरक्षा की गुहार

एसडीएम से लगाई परिवार की सुरक्षा की गुहार

Thu, 16 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम से लगाई परिवार की सुरक्षा की गुहार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौली रोड बड़ौत निवासी प्रवीण पुत्र सत्यपाल ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर अपनी और अपने परिवार की जान और माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

उसने दिए पत्र में बताया है कि उसका अपनी मौसी ब्रजेश और उसके दो बेटों अरुण और प्रदीप से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है और यह मामला नायब तहसीलदार बिनौली के न्यायालय में विचाराधीन है। उसकी मौसी और उसके दोनों बेटे आए दिन उसके बच्चों के साथ मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं और वे कहते है कि बड़ौत छोड़कर चला जा, नहीं तो तुझे और तेरे बच्चों को जान से मार देंगे। 13 नवंबर को भी उन्होंने उनके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए । दोनों पक्षों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई , लेकिन समाज के लोगों द्वारा आपसी समझौता कराया, लेकिन वे नहीं माने और बुधवार को भी उन्होंने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वे उनकी हत्या कर सकते हैं। एसडीएम ने प्रार्थना पत्र लेकर कोतवाली प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed