फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीबी की इज्जत का दो हजार रुपये में सौदा किया

बीबी की इज्जत का दो हजार रुपये में सौदा किया

Thu, 09 Nov 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बीबी की इज्जत का दो हजार रुपये में सौदा किया
छपरौली (बागपत)। एक महिला ने अपने पति और ससुर पर दो हजार रुपये में इज्जत का सौदा करने का आरोप लगाया है। दो आरोपियों ने उसकी इज्जत लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित दलित महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह एक अक्तूबर को अपने घर में थी। इसी दौरान दो युवक उसके घर में घुस आए। आरोपी जबरदस्ती उसको कमरे में ले गए। उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोपियों ने कहा उसकी इज्जत लूटने के लिए उसके पति और ससुर को दो हजार रुपये दे रखे हैं। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के काफी लोग इकट्ठे हो गए। उनको अपनी तरफ आता देखकर आरोपी धमकी देेकर भाग गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी अरविंद, विपिन, रतन और इंद्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा महिला ने अपने पति, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed